Homeबीकानेरएक मासूम बालिका की कुंड में गिर जाने से मौत

एक मासूम बालिका की कुंड में गिर जाने से मौत

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|राजगढ़ तहसील के निकटवर्ती गांव झुंगली में मंगलवार शाम को एक मासूम बालिका की कुंड में गिर जाने से मौत हो गई। इस घटना का मामला मंगलवार रात्रि को राजगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। घटना अनुसार झुंगली गांव में गिरधारी सिंह राजपूत की पत्नी घर में काम कर रही थी। शाम को वह आंगन में बने कुंड से पानी निकाल कर पशुओं को पिला रही थी। उस समय कुंड का गेट खुला था और महिला पशुओं को पानी पिलाने में लगी हुई थी। इस दौरान किसी समय 8 वर्षीय पुत्री नंदिनी खेलते खेलते कुंड में जा गिरी। जब नंदिनी नहीं दिखी तो महिला ने तलाश किया। बाद में नंदिनी कुण्ड में गिरी मिली, जो मृत हो गई। बालिका का शव निकालकर राजगढ़ के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया है।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES