लाखेरी – स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के देईखेड़ा से गुजर रहे कोटा दौसा मेगा हाईवे पर शुक्रवार देर शाम को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई जिससे पोल क्षतिग्रस्त होकर जमीन में गिर गया, कार की गति कम रहने से कार सवार सकुशल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सवाई माधोपुर से कोटा की और जा रही कार मेगा हाइवे सडक पर आजन्दा पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निकल रही घाट का बराना जीएसएस के विद्युत पोल से टकरा गई जिससे विद्युत पोल टूट गया, गनीमत की बात यह रही की विद्युत लाइन का तार टूटकर कार पर नहीं गिरा नहीं तो बडा हादसा हो सकता था। ग्रामीण भेरू सिंह सोलंकी, सोहन गुर्जर, सियाराम गुर्जर आदि ने फीडर इंचार्ज जगदीश चौधरी को घटना की सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई जिसके बाद कार को जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया
*एक महीने में दूसरा हादसा*
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में मेगा हाइवे सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से वाहनों के टकराने का यह दूसरा मामला है, यहां लगे सड़क किनारे के विद्युत पोल हादसों का सबब बन गए है, प्रशासन ने वाहन चालको की सुरक्षा की अनदेखी कर करीब 15 किलोमीटर की दूरी में सड़क के एक मीटर की दूरी पर ही विद्युत पोल लगा दिए है जो किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकते है।
