Homeराजस्थानकोटा-बूंदीAnant Story:-कोटा के अनंत लड्डा ने रचा इतिहास: फोर्ब्स 30 अंडर 30...

Anant Story:-कोटा के अनंत लड्डा ने रचा इतिहास: फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2025 में हुए शामिल

“12वीं में फोर्ब्स कवर सिर्फ एक सपना था, आज बन गया हकीकत!”
फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया में कोटा के सीए अनंत लड्डा

कोटा।स्मार्ट हलचल|हाड़ौती की धरती से एक और सफलता की कहानी सामने आई है। कोटा के अनंत लड्डा ने अपनी मेहनत और लगन से वित्तीय जगत में अपना लोहा मनवाते हुए प्रतिष्ठित फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2025 की सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वे वर्ष 2025 में राजस्थान से इस सूची में शामिल होने वाले एकमात्र व्यक्ति तथा हाड़ौती क्षेत्र से प्रथम बार फोर्ब्स में शामिल होने वाले व्यक्ति बन गए है।

वित्तीय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका
अनंत लाड्डा अपने पिता पंकज लाधा के साथ मिलकर पूरे भारत के निवेशकों के लिए म्युचुअल फंड्स का प्रबंधन करते हैं। वे एक फाइनेंस क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके 60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
2018 में अनंत ने “इन्वेस्ट आज फॉर कल” नामक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। यह पहल 2021 में एक कंपनी के रूप में विकसित हुई, जो न केवल वित्तीय साक्षरता पाठ्यक्रम प्रदान करती है, बल्कि म्युचुअल फंड्स भी बेचती है।
आज अनंत भारत के अग्रणी वित्तीय कंटेंट क्रिएटर्स में गिने जाते हैं और सोशल मीडिया पर उनके तीन मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट, चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट और सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर हैं, जिनके विचारों को मीडिया रिपोर्ट्स में अक्सर उद्धृत किया जाता है और भारत के कई प्रकाशनों में उन्हें विशेष स्थान मिला है।


कर्मण्येवाधिकारस्ते – सफलता का मंत्र

अनंत अपनी सफलता का श्रेय अपने जीवन के सिद्धांत “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” को देते हैं। यही मंत्र है जो उन्हें हर कठिनाई में रास्ता दिखाता रहा है। उनके अनुसार, जब आप परिणाम की चिंता किए बिना अपने कर्म पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो सफलता स्वयं आपके कदम चूमती है।


स्थानीय प्रतिभा का अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान
फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया सूची में शामिल होना किसी भी युवा प्रोफेशनल के लिए बड़ा सम्मान है। इस सूची में एशिया के 30 वर्ष से कम उम्र के ऐसे युवा प्रतिभाशाली लोगों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया हो।
अनंत लड्डा की इस उपलब्धि से न केवल कोटा और राजस्थान बल्कि पूरे भारत को गर्व है। उनकी सफलता की कहानी युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो दिखाती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़े से बड़े सपने भी साकार किए जा सकते हैं।

सपनों से हकीकत तक का सफर
अनंत के जीवन की कहानी प्रेरणादायक है। एक समय था जब 12वीं कक्षा के बाद प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में प्रवेश न मिलने पर उन्होंने खुद को “फेलियर” समझा था। लेकिन आज, वही अनंत लड्डा उसी SRCC में गेस्ट स्पीकर के रूप में छात्रों को प्रेरित करते हैं।
अपने सफलता के सफर को याद करते हुए अनंत ने साझा किया, “12वीं में पहली बार Travie McCoy का गाना सुना था – ‘I wanna be a billionaire so f*ing bad…’ और वही लाइनें हमारी नोटबुक के आख़िरी पन्ने पर लिखी थीं। लोग आज इसे manifestation कहते हैं, पर वो हमारे बचपन का सपना था।” आज वही सपना हकीकत में बदल चुका है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES