Homeभीलवाड़ाअंरडखेडा राजिविका क्लस्टर की वार्षिक आम सभा का हुवा आयोजन

अंरडखेडा राजिविका क्लस्टर की वार्षिक आम सभा का हुवा आयोजन

!!  !!

कैथून. स्मार्ट हलचल|अंरडखेडा राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा गठित अंरडखेडा राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड व लाडपुरा महिला फार्मर प्रड्यूसर कंपनी की वार्षिक आम सभा शनिवार को कैथून विभिषण धर्मशाला में आयोजन किया गया। आमसभा में 30 गांव से जुड़े 200 से स्वयं सहायता समूह की लगभग पांच सौ से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाखोड़ा पंचायत की प्रशासक हेमलता सुमन,विशिष्ट अतिथि कैथून थानाधिकारी संदीप शर्मा व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुनील जैन,पूर्व सरपंच टीकम चंद सुमन ,राजिविका जिला परियोजना प्रबंधक महेन्द्र मीणा ब्लाक परियोजना प्रबंधक विनोद गोयल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्लस्टर मैनेजर चन्द्रकला मीणा ने क्लस्टर की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमलता सुमन ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हुई है। भारत में नारी का बहुत सम्मान किया जाता है, उन्होंने कई उदाहरण देते हुए महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात की।

विशिष्ट अतिथि थानाधिकारी संदीप शर्मा ने महिलाओं से कहा पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा महिला सुरक्षा हेतु चलाये गए अभियान आपरेशन गरिमा,कालिका व राज सिटिजन एप्लीकेशन के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी।
व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुनील जैन द्वारा महिलाओं को व्यापार क्षेत्र में आगे आने का आव्हान किया और लघु उद्योग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।
पूर्व सरपंच टीकम चंद सुमन महिलाओं से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में जागरूक रहकर लाभ उठाने को प्रेरित किया।
इस अवसर क्लस्टर के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES