Homeभीलवाड़ाआंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया गया पोषण दिवस

आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया गया पोषण दिवस

तसवारिया बांसा -तसवारिया बांसा आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम, द्वितीय व जाटों का खेड़ा नंद घर पर अनिल अग्रवाल द्वारा संचालित अपनी सेवा संस्थान के सहयोग से सामुदायिक राष्ट्रीय पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलस्टर सुपरवाइजर गौतम छीपा द्वारा महिलाओं को उनके आहार व स्तनपान के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि बच्चों के पोषण आहार का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सीता देवी टेलर ने गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक खानपान और आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां खाने की सलाह दी गई। साथ ही
जन्म के बाद 6 माह तक बच्चों को मां का दूध पिलाएं उसे ऊपरी आहार भी 6 माह बाद दिया जाए। मां का दूध बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी होता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र शर्मा (CHO) द्वारा गर्भवती महिलाओं सुधार हेतु बताया कि गर्भावस्था में खान-पान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन हरे साग-सब्जी, मूंग का दाल, सतरंगी फल, दूध, सूखे मेवे महिला खाएं। इस दौरान अतिरिक्त वसा की जरूरत को पूरा करने के लिए चिकनाई पूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
साथ ही जिन महिलाओं में खून की कमी हो, उन गर्भवती महिलाओं को बच्चे को जन्म देने से पहले 180 आयरन की गोलियां लेनी चाहिए और 180 ही जन्म के बाद। प्रसव कालीन जांच व सुविधाओं की दी जानकारी इस अवसर पर दी गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ता कृष्णकांता शर्मा, सुनीता जाट, रचना जाट व सहायिका, आशा सहयोगिनी सहित महिलाएं उपस्थित रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES