सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया आंगनबाड़ी सहयोगिनी के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा

स्मार्ट हलचल|लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने द्वारा देशभर में कार्यरत लाखों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की आवाज़ सदन के पटल पर उठाया ।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएँ वर्षों से गर्भवती माताओं, नवजात शिशुओं, बच्चों तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल विकास सेवाएँ पहुँचाने का अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय आज की बढ़ती महंगाई के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। इनकी पीढ़ा को समझते हुए भीलवाड़ा सांसद
दामोदर अग्रवाल द्वारा लोकसभा लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए मांग की कि देशभर में कार्यरत लाखों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में यथोचित वृद्धि, पूरे देश में एकरूपता, समय पर भुगतान, सेवाओं के नियमितीकरण तथा सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँ।
सांसद अग्रवाल ने बताया की काफी समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे थे। उनकी उचित मांग को आज सदन के पटल नियम 377 के तहत रखा है।
सांसद के इस कदम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ में उत्साह का माहौल है।सभी से आभार प्रकट किया