बजट घोषणा के तहत भवन सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक संसाधनों के लिए जारी हुई राशि, विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का जताया आभार
शिवराज बारवाल मीना
टोंक।स्मार्ट हलचल|देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर 9 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 19.24 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। बजट घोषणा के तहत प्रगतिरत आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जारी इस राशि से भवन सुदृढ़ीकरण सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और अन्य जरूरी कार्य करवाए जाएंगे।
विधायक राजेंद्र गुर्जर ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है।
इन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जारी हुई राशि
* चौरू प्रथम – 1.15 लाख रुपए
* गुदलिया – 2.42 लाख रुपए
* शिवदासपुरा – 2.38 लाख रुपए
* बोसरिया – 2.42 लाख रुपए
* सोप द्वितीय – 2.42 लाख रुपए
* हिसामपुर – 2.11 लाख रुपए
* कंवरपुरा – 2.11 लाख रुपए
* चंदवाड़ – 2.11 लाख रुपए
* नयागांव गोठड़ा – 2.11 लाख रुपए।
कुल स्वीकृत राशि – 19.24 लाख रुपए।
विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों को बेहतर बनाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह स्वीकृति महत्वपूर्ण है। इससे केंद्रों पर जरूरी संसाधनों की उपलब्धता के साथ अन्य विकास कार्य भी करवाए जा सकेंगे।