Homeराज्यउत्तर प्रदेशजब मासूम बच्ची के लिए देवदूत बन गए वानर!

जब मासूम बच्ची के लिए देवदूत बन गए वानर!

दुष्कर्म के प्रयास कर रहे दरिंदे के चंगुल से बच गई मासूम बच्ची

पुलिस की रडार पर चढ़ गिरफ्तार हुआ शिकारी

लखनऊ/स्मार्ट हलचलल/उत्तर प्रदेश के बागपत में छह साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल आरोपी बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर हवस का शिकार बनाने ही वाला था कि बंदरों ने बच्ची की जान बचा ली।मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव में मासूम को हवस का शिकार बनाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। यूकेजी की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने में फरार चल रहे दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक अग्रवाल मंडी टटीरी में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। आरोपी ने पूछताछ में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

बताया जाता है कि क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छह साल की बच्ची गांव के ही निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। जो आठ दिन पूर्व घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां वर्ग विशेष का युवक आया और बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के ही मोबाइल टावर में ले गया।

बच्ची को अपने साथ लेजाकर वर्ग विशेष के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। तभी वहां आये बंदरो के झुंड से डरकर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद बच्ची ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जांच में आरोपी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्ची को ले जाते हुआ दिखाई दिया।

बच्ची के साथ हुई घटना के विरोध में विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोपी को गिफ्तारी के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को बसौद नहर की पटरी के पास से गिरफ्तार कर दिया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चांद निवासी पिलखवा जनपद हापुड़ का है। जो टटीरी में बांके बिहारी रेस्टोरेंट पर काम करता था। पास के गांव बसा टीकरी में आरोपी युवक की बहन की ससुराल भी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES