Homeराजस्थानकोटा-बूंदीयू जी सी काननू के खिलाफ फूटा गुस्सा विरोध में देईखेड़ा कस्बा...

यू जी सी काननू के खिलाफ फूटा गुस्सा विरोध में देईखेड़ा कस्बा रहा बन्द थानाधिकारी को सोपा ज्ञापन

लाखेरी -स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के देईखेड़ा कस्बे में रविवार को केंद्र सरकार के यू जी सी कानून के विरोध में व्यापार मंडल के आव्हान पर देईखेड़ा कस्बे के बाजार बंद रहे। दोपहर बाद में ग्रामीणों ने राष्ट्रपति के नाम देईखेड़ा थानाधिकारी को ज्ञापन सोप कर कानून को निरस्त करने की मांग की। देईखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश व्यास ने बताया कि केंद्र सरकार के इस कानून से शिक्षण संस्थानों में सामाजिक समरसता खत्म हो जाएगा, समाज का आपसी सौहार्द व निर्भीक वातावरण खत्म हो जाएगा साथ ही संविधान के पूवर्णीत सेक्शन 3 में यू जी सी कानूनों में किये गए प्रावधान के तौर कानून पहले से ही मौजूद है, ऐसे में नए कानून की कोई उपयोगिता नही है। ऐसे में देईखेड़ा थानाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ए एस आई कन्हैयालाल मीणा को सोप कर कानून को निरस्त करने की मांग की। इस दौरान देईखेड़ा कस्बे में मुख्य बाजार, बस स्टैंड, नोताड़ा तिराहा आदि बाजारों में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान स्वत ही बन्द कर बन्द का समर्थन किया और शांति पूर्ण प्रदर्शन किया प्रदर्शन में व्यापार मंडल के महामंत्री तेजराज हाड़ा, रुद्रेश तिवाड़ी, ललित गौतम, गणेश बेरागी, पवन प्रजापति, शुभम नंदवाना, रामबिलास गुर्जर, राकेश सैन, हनुमान गुर्जर, कोशल गौतम, विशाल सेन, भवानीशंकर शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES