Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

Published on

ओम जैन 

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने कमरों में तो ऐसी लगा लिया है पर दिमाग अभी भी हीटर जैसा बना हुआ है। अगर व्यक्ति केवल एक बार गुस्सा करता है तो उसकी 24 घंटे की एनर्जी खत्म हो जाती है। गुस्सा हंसी की हत्या करता है और खुशी को खत्म कर देता है। अगर हम गुस्सा करेंगे तो घर वाले भी हमें पसंद नहीं करेंगे और मुस्कान से जिएंगे तो पड़ोसी भी हमें पसंद करना शुरू कर देंगे।
राष्ट्र-संत शनिवार को लोक कल्याणकारी प्रवचन समिति और श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर ट्रस्ट दादावाड़ी द्वारा विद्या निकेतन स्कूल सेक्टर 4 में आयोजित तीन दिवसीय विराट प्रवचन माला के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खुद को बार-बार समझाएं हे जीव अब तो शांत रह, कब तक गुस्सा करके अपने इस जन्म को और आने वाले जन्म को बिगाड़ता रहेगा। व्यक्ति अपनी सहनशक्ति बढ़ाएं, सहनशीलता बढ़ाएं तभी वह इस दुनिया में सुख और शांति से जी पाएगा। अगर कभी बड़े डांट लगा ले तो बुरा न माने यह सोच कर कि बड़े नहीं डांटेेंगे तो कौन डांटेगा और अगर छोटों से गलती हो जाए तो हमें यह सोचकर गुस्सा नहीं करना चाहिए कि छोटो से गलती नहीं होगी तो किससे होगी। अगर व्यक्ति माफी मांगना और माफ करना सीख जाए तो यह धरती जन्नत बन जाए।
राष्ट्रसंत ने कहा कि गुस्सा इंसान को बर्बादी की तरफ ले जाता है। गुस्से में अगर नौकरी छोड़ोगे तो करियर बर्बाद होगा, मोबाइल तोड़ोगे तो धन बर्बाद होगा, परीक्षा न दोगे तो वर्ष बर्बाद होगा और पत्नी पर चिल्लाओगे तो रिश्ता खराब होगा क्योंकि गुस्सा हमारा मुंह खोल देता है पर आंखें बंद कर देता है। यह पागलपन से शुरू होता है और प्रायश्चित पर पूरा होता है। उन्होंने कहा कि गुस्सा करने से पहले सौ बार सोचें, इससे लाभ नहीं नुकसान ही होना है। जो काम रुमाल से निपट सकता है भला उसके लिए रिवाॅल्वर का उपयोग क्यों किया जाए।
गुस्से को जीतने के टिप्स देते हुए संत प्रवर ने कहा कि विरोध के वातावरण में भी मुस्कान को तवज्जो दीजिए, गुस्से को जीतने के लिए क्रोध के वातावरण से दूर रहिए, मौन का अभ्यास बढ़ाइए, सकारात्मक व्यवहार कीजिए, विनोदी स्वभाव के मालिक बनिए, सप्ताह में 1 दिन क्रोध का उपवास अवश्य कीजिए। अगर आप शांति के वातावरण में क्रोध करते हैं तो दुनिया की नजर में आप उग्रवादी कहलाएंगे वहीं यदि क्रोध के वातावरण में भी आप शांत रहेंगे तो किसी देवदूत की तरह पहचाने जाएंगे।
इससे पूर्व डॉ मुनि श्री शांति प्रिय सागर जी महाराज ने कहा कि कुछ लोग खाने के लिए जीते हैं तो कुछ लोग जीने के लिए खाते हैं। जो ज्यादा खाते हैं वे कम जीते हैं जो कम खाते हैं वे ज्यादा जीते हैं। स्वाद के लिए खाना पाप है, जीने के लिए खाना बुद्धिमानी है और संयम जीवन जीने के लिए खाना साधना है। अगर हम घर का बना हुआ खाना खाएंगे तो ज्यादा स्वस्थ रहेंगे और बाजार का खाएंगे तो पेट भी बर्बाद होगा और बीमारियाँ भी फ्री में आएंगी। अगर कोई रसोइयों के हाथों का खाना पाँच दिन लगातार खा ले तो वह गारन्टेड बीमार पड़ेगा। हम हितकारी, सीमित और ऋतु अनुसार भोजन लें। मिठाइयाँ और तली हुई चीजों को सप्ताह में अधिकतम एक बार लें। चुटकी लेते हुए संतश्री ने कहा कि हमारा पेट क्रबिस्तान थोड़े ही है जो आए जैसा डालते जाएं। आखिर पचेगा तो उतना ही जितनी हमारी पाचन क्षमता है बाकी तो सब वेस्ट मेटेरियल बनकर सवेरे वाली गाड़ी से निकल जाएगा फिर ज्यादा खाने से क्या लाभ।
अगर व्यक्ति शरीर का मंदिर की तरह ध्यान रखना शुरू कर दे तो उसे कभी डॉक्टरों की शरण में जाना नहीं पड़ेगा। वरन वह स्वयं अपना चिकित्सक बन जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीरेंद्र सिरोया, कालू लाल जैन, हस्तीमल लोढ़ा, गजेंद्र भंसाली, मनीष गंलोडिया, भरत शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को मनोहर लाल पुष्पा बाफना परिवार द्वारा साहित्य की प्रभावना दी गई। कार्यक्रम में गुरु भक्ति गीत चंदनबाला महिला मंडल एवं पुष्पा बहु मंडल ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन हंसराज चौधरी और आभार अनिल नाहर ने दिया।
कार्यक्रम संयोजक प्रकाश कोठारी ने बताया कि राष्ट्रसंत के कल रविवार को सुबह 9 से 11 बजे तक विद्या निकेतन स्कूल हिरण मगरी सेक्टर 4 में घर को कैसे स्वर्ग विषय पर सत्संग प्रवचन आयोजित होंगे।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

महुवा विधायक राजेंद्र मीना का जांगिड समाज के सम्मान में विधानसभा में आवाज उठाने पर जांगिड़ समाज के पदाधिकारी ने किया सम्मान

नीरज मीणा महुवा।स्मार्ट हलचल/ महवा विधायक राजेंद्र मीणा के जयपुर स्थित आवास पर अखिल भारतीय...

More like this

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

एक दिवसीय परम्परागत कृषि विकास योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न

बन्शीलाल धाकड़ स्मार्ट हलचल|निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के सतखण्डा ग्राम पंचायत के सभागार में कृषि विभाग...

विधायक आक्या ने विधानसभा में उठाया उचित मूल्य की दुकाने खोलने का मुद्दा उठाया

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में उचित...