केरल में गूंजा जयपुर का नाम, अनिता मीणा को मिला भाषा संस्कृति रत्न सम्मान

भरत देवड़वाल

जयपुर। स्मार्ट हलचल|केरल पलक्कड़ में 1 अक्टूबर से आयोजित चार दिवसीय ‘मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर’ के अंतर्गत स्प्रिचुअल रिट्रीट सेंटर, मलमपुझा में जयपुर की अनिता मीणा को ‘भारतीय भाषा संस्कृति रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें सामाजिक सरोकारों, मानवता एवं इंसानियत के प्रति समर्पण तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने के लिए प्रदान किया गया। अनिता मीणा सामाजिक सेवा, जरूरतमंदों की सहायता, जनजागरूकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनका सेवाभाव और संवेदनशील दृष्टिकोण समाज के लिए प्रेरणादायी है।सम्मान समारोह में भारतीय भाषाओं, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अभिषेक जी भारतीय भाषा समन्वयक एवं सहयोग परिषद तथा दिव्य प्रेरक कहानियां मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के संयुक्त सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर डॉ. विपिन शुक्ला ने कहा कि भारतीय भाषाएं और संस्कृति देश की विविधता में एकता की पहचान हैं। इनके संरक्षण, संवर्धन और युवा पीढ़ी तक इनके मूल्यों को पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।समारोह में अभिषेक कुमार और अशोक नायर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने इसे उत्तर और दक्षिण भारत की साहित्यिक-सांस्कृतिक परंपराओं के मेल का मंच बताया।