अन्नकूट महोत्सव पर चंवरा का हनुमान जी मंदिर में होंगे भव्य आयोजन

दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सजेगी भक्ति और संस्कृति की महफिल, कवि सम्मेलन से लेकर छप्पन भोग तक होंगे आयोजन

रमेशचंद्र डाड

आकोला|स्मार्ट हलचल|अन्नकूट महोत्सव के पावन अवसर पर श्री 1008 श्री चंवरा का हनुमान जी मंदिर, बड़लियास में दो दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान भक्ति, आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विराट कवि सम्मेलन, संगीतमय सुंदरकांड, महाआरती, छप्पन भोग एवं प्रसादी वितरण सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर में होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म और संस्कृति की छटा बिखरेगी तथा भक्तों को भगवान श्री हनुमान जी की आराधना का विशेष अवसर मिलेगा।

9 नवंबर को विराट कवि सम्मेलन

महोत्सव के प्रथम दिवस सोमवार, 9 नवंबर 2026 को रात्रि 8:15 बजे विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें आमंत्रित कवि सोहन चौधरी राजस्थानी गीतकार, मोहन पूरी राजस्थानी गीतकार, संजीव सजल पैरोडीकर,कमलेश केकड़ी हास्यरस, मनीष सुखवाल हास्य कवि,अंशुमान आजाद वीररस , ओम आदर्शी हास्य कवि अपनी अपनी ओजस्वी, हास्य एवं भावपूर्ण काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कवि सम्मेलन के माध्यम से साहित्य और संस्कृति की महफिल सजेगी।

10 नवंबर को संगीतमय सुंदरकांड एवं छप्पन भोग

संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। भजन एवं संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होंगे।

इसी दिन दोपहर 12:15 बजे भगवान श्री हनुमान जी की भव्य महाआरती की जाएगी तथा प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन होगा।

श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारने का आग्रह

इस भव्य धार्मिक आयोजन के कर्ता-धर्ता बालूलाल जी सुवालका परिवार, गेता पारोली एवं श्री बालाजी गारमेंट्स, सवाईपुर ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने तथा भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन कर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

दो दिवसीय अन्नकूट महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ साहित्य और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।