Homeभीलवाड़ाअगस्त क्रांति दिवस की वर्षगाँठ पर कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को...

अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगाँठ पर कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

( महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा/स्मार्ट हलचल/राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगाँठ के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में सेवादल ने भूपाल क्लब के सामने गाँधी बाजार स्थित गाँधी सर्किल पर गाँधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया ।
इस मौके पर त्रिपाठी ने गांधीजी द्वारा शुरू किये गये अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन को अंग्रेजी शासन के ताबूत की कील बताया तथा बंबई में 9 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गयी कुर्बानी और अरुणा आसिफ अली द्वारा तिरंगे की शान रखने को भारत की स्वर्णिम यादगार बताया।
सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगाँठ पर कार्यक्रम आयोजित कर भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजली दी गयी।
चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सभापति मधु जाजू , ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पोखरणा , कैलाश सेन , कलीम काजी , गुडविन मसीह ,जीएस दायमा , पार्षद वसीम शेख , सेवादल सचिव शिवराज सुराणा , महिला सेवादल अध्यक्ष पुष्पा मेहता , योगिता सुराणा , मंजू राठौड़ , ममता शर्मा, पिंकी सोनी , करिश्मा धौल पुरिया , पूजा कीर , कुन्दन शर्मा , मेवाराम खोईवाल , खेमराज पनवा ,हरक चन्द कोठारी आदि सहित कई कांग्रेसजन , सेवादल कार्यकर्ता , महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES