सैफई के प्राथमिक विद्यालयों में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, शिक्षकों ने बच्चों को बांटे उपहार

सैफई ( इटावा) स्मार्ट हलचल|विकास खंड सैफई में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में आज वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सभी विद्यालयों को गुब्बारे, रंगोली आदि से सजाया गया। विद्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की सहभागिता रही। इस अवसर पर अभिभावकों को छात्र-छात्राओं की वार्षिक उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कराया गया एवं छात्र-छात्राओं के प्रगति पत्र वितरित किए गए। कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके साथ ही बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने वाले अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सैंफई नवाब वर्मा ने पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय वैदपुरा एवं कंपोजिट विद्यालय बर्रा में छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा से ही जीवन बदलता है।आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें। आप ही देश का भविष्य हैं। आगे उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के कम अंक आए है वह अधिक मेहनत से पढ़ाई करें और आगे अच्छा प्रदर्शन करें। पुरस्कार पाकर छात्र -छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
यह कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय सैफई, कंपोजिट विद्यालय उझियानी, कंपोजिट विद्यालय लछवाई, कंपोजिट विद्यालय लाडमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय परासना, प्राथमिक विद्यालय गींजा, कंपोजिट विद्यालय कुइया, कंपोजिट विद्यालय कुम्हावर, कंपोजिट विद्यालय हरदोई सहित विकासखंड के समस्त 134 परिषदीय प्राथमिक ,उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में संपन्न हुआ।
प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर में बच्चों में प्रधानाध्यापक मनीष पॉल, सहायक अध्यापक मनीता, दुर्गेश, शिक्षा मित्र विनीता द्वारा कक्षा 5 के सभी बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया और उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सुघर सिंह शिक्षा मित्र द्वारा कक्षा 5 के सभी बच्चों को एक – एक घड़ी भेंट की गई।