Homeभीलवाड़ालघु सम्मेद आयोजन वार्षिक कलशाभिषेक और क्षमावणी मेले में गूंजा पारस...

लघु सम्मेद आयोजन वार्षिक कलशाभिषेक और क्षमावणी मेले में गूंजा पारस प्यारो लागे, चंवलेश्वर प्यारो लागे…

काछोला 9 सितंबर-स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के चंवलेश्वर पार्श्वनाथ देशनोदय दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र चैनपुरा में मंगलवार को वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावणी पर्व मेले का आयोजन हुआ। जैन समाज के बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा में प्रस्तुतियां दी। तीर्थ कमेटी के पदाधिकारियों ने भामाशाह व तीर्थ स्थल पर सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया। तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश कासलीवाल ने बताया कि राजस्थान के लघु सम्मेद शिखर श्री चंवलेश्वर पार्श्वनाथ देशनोदय दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर हर वर्ष की भांति संत शिरोमणी आचार्य विद्यासागर महाराज एवं मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के आशीवांद से वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावणी पर्व मेले का आयोजन हुआ। विधानचार्य पंडित विपिन शास्त्री,पंडित दीपेश शास्त्री के सानिध्य में हुआ।

कलशाभिषेक के कार्यक्रम में सत्येंद्र जैन एंड पार्टी के संगीतकार सत्येंद्र जैन ने पारस प्यारो लागे, चंवलेश्वर प्यारो लागे… भजन प्रस्तुत किया। श्रावक श्राविका ने नृत्य किया।

ये हुए आयोजन- शांति धारा, श्री पार्श्वनाथ विधान,दीक्षा दिवस,
, वार्षिक कलाशाभिषेक, सामूहिक क्षमावणी एवं स्नेह भोज कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम में माण्डलगढ़ प्रधान जितेंद्र कुमार मूंदड़ा,राजगढ़ प्रशासक शिव कुमार गुर्जर सहित आदि अतिथियों का स्वागत कमेटी द्वारा किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES