Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में एक और महिला की हत्या, नातिन को भी किया मरणासन्न,Another...

कानपुर में एक और महिला की हत्या, नातिन को भी किया मरणासन्न,Another woman murdered in Kanpur

🙁घटना की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस रंजिश, लूटपाट और बच्ची से हैवानियत के बाद हत्याकांड के एंगल पर कर रही जांच

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/यहां आए दिन हत्याओं के लगातार जारी क्रम में बीती रात एक और महिला को मौत के घाट उतारने के साथ ही उसकी पोती को भी मरणासन्न कर दिया गया ,जिसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।
फिलहाल घटना की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है ,फिर भी पुलिस इस मामले में रंजिश, लूटपाट और बच्ची से हैवानियत के बाद हत्याकांड के एंगल पर जांच कर रही है।
आज शुक्रवारको घटना की सूचना पर महराजपुर थाने की फोर्स के अलावा, एसीपी हरीश चंदर और डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचघटना का जायजा लिया। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम ने एविडेंस कलेक्ट किया है।
महिला की हत्या की यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में हुई। पुलिस रंजिश, लूटपाट और बच्ची से हैवानियत के बाद हत्याकांड के एंगल पर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार घटना के समय महिला 55 साल की कुसमा देवी अपनी 9 साल की पोती के साथ सो रही थी। उसके पति शंकर सविता का 10 साल पहले निधन हो चुका है। उनके दो बेटे हिमांशु और गोविंद हैं। यह दोनों शादीशुदा हैं।
पुलिस के अनुसार हिमांशु कानपुर के नौबस्ता धोबिन पुलिया के पास पत्नी सीमा के साथ रहता है। दूसरा बेटा गोविंद अजमेर में काम करता है और वहीं पत्नी के साथ रहता है। कुसुमा के घर से 50 मीटर दूर दिनेश का घर है। दिनेश कुसुमा के देवर का बेटा है। मौके पर पहुंची पुलिस को दिनेश ने बताया कि गुरुवार रात को मेरी बेटी प्रियांशी (9) कुसुमा के साथ थी। वो वहीं उनके घर में सो गई। कुसुमा अकेले रहती थी। अक्सर बेटी उनके घर पर ही रुक जाती थी।
फिलहाल इस घटना की वजह क्या है पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है। उसके मुताबिक घटना का सटीक खुलासा करके हत्यारों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES