Homeराजस्थानअलवरकांग्रेस नेताओं ने अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के जन्मदिवस पर गायों...

कांग्रेस नेताओं ने अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के जन्मदिवस पर गायों को चारा खिलाया

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी|ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया का 60 वा जन्म दिन मनाया।पूर्व मंत्री के जन्मदिवस पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया के नेतृत्व में गोपाल गो शाला में गो माता को हरा चारा खिलाया गया एवं केक काटकर जन्म दिन मनाया।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि प्रमोद भाया एक सच्चे समाजसेवी एवं गो भक्त है, वह क्षेत्र की आम जनता का हमेशा ध्यान रखते हैं उन के द्वारा क्षेत्र में एक विशाल विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें कई गरीब परिवारों को मदद मिली।
इस अवसर पर उपस्थित, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश करावन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदिप सालेचा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सिंह एडवोकेट, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख़्तर अली, महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव करुणा देवी, ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ विकास पांडे, ब्लाक कांग्रेस महासचिव कालू सिंह परमार, युवा नेता अजमल खान, नगर सचिव पीरु लाल मेघवाल, आदि उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES