Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़महेश नवमी महोत्सव 2025 में अंताक्षरी आधारित खेल कार्यक्रम आयोजित

महेश नवमी महोत्सव 2025 में अंताक्षरी आधारित खेल कार्यक्रम आयोजित

म जैन

स्मार्ट हलचल|माहेश्वरी समाज के स्थापना दिवस महेश नवमी पर आयोजित किये जा रहे ग्यारह दिवसीय महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत स्थानीय ऑडिटोरियम में अंताक्षरी आधारित बड़ा कार्यक्रम खेल आयोजित किया गया।
महोत्सव संयोजक शैलेंद्र झंवर ने बताया कि सोमवार देर शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रत्येक टीम में 5 पुरुष व 5 महिला प्रतिभागी थे।
कार्यक्रम प्रभारी कुंतल तोषनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सीए राजेंद्र न्याति , सीए अर्जुन मूंदड़ा, कार्यक्रम प्रायोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश तोषनीवाल, मनोहर तोषनीवाल, शरद सोनी, नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री, महामंत्री शैलेंद्र झंवर ,गोपाल तोषनीवाल, अशोक कलंत्री, भरत जागेटिया, हरीश ईनाणी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने भगवान महेश की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम की सह प्रभारी रितु सोडाणी, वर्षा सोनी, उमा न्याति ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राउंड आयोजित किए गए जिसमें प्रथम रेणु राजेंद्र सोमानी की टीम, द्वितीय भावना विनोद न्याति की टीम, तृतीय श्वेता मनोज मंडोवरा की टीम रही।
इस अवसर पर शंभुलाल सोमानी, सुनील राठी, कैलाश तोतला मुकेश सोमानी, धर्मप्रकाश गदिया, सतीश धूत, महेश डागा, अरविन्द तोषनीवाल, सुनील गदिया, राजकुमार जेथलिया, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा समदानी, लीला आगाल, चंदा नामधर, मंजू तोषनीवाल, जया तोषनीवाल, डिंपल बिरला सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, माताएं, बहिनें उपस्थित थे।
इससे पूर्व सोमवार दोपहर में बाबा साइकिल रेस, वॉकर रेस, घुटनों के बल चलना एवम् वादविवाद प्रतियोगीताए आयोजित की गई जिसमें अतिथियों नगर महामंत्री शैलेन्द्र झंवर, महेश नुवाल, शरद सोनी, शंभुलाल सोमानी, राजेंद्र गगरानी, सतीश धूत, सुनील कलन्त्री, राजेंद्र सोमानी, मुरली बाहेती, सुरेश चेचानी सहित प्रायोजक रैंबो नो बैग स्कूल के संचालक सुमित अर्चना चेचानी ने विजेताओ, उपविजेताओ एवं सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES