Homeभीलवाड़ाअंतरराज्यीय चोर गिरोह के 10 हज़ार के इनामी सदस्य को दबोचा, ब्रेज़ा...

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 10 हज़ार के इनामी सदस्य को दबोचा, ब्रेज़ा कार चोरी में भी था वांछित

महिमा

बिजोलिया : थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य और ₹10 हज़ार का इनामी आरोपी परमेश्वर कंजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी लोकपाल सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई।

थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त परमेश्वर उर्फ परमेश पुत्र बाबूलाल उर्फ बाबुडिया (उम्र 24 वर्ष), निवासी बड़ी तीतावड़ा, थाना बिजोलिया जिला भीलवाड़ा, लूट, चोरी और डकैती की वारदातों में वर्षों से सक्रिय था। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न जिलों में एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी प्रकरण संख्या 119/2025, धारा 303(2) आईपीसी में भी वांछित चल रहा था।

ब्रेज़ा कार चोरी में भी था शामिल

13 अप्रैल 2025 को बिजोलिया थाना क्षेत्र में एक ब्रेज़ा कार चोरी की घटना में भी यह आरोपी नामजद था। पीड़ित की घर के बाहर से कार और चोरी हो गई थी। इसी घटना के सिलसिले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसकी गहन विवेचना के बाद आरोपी की संलिप्तता उजागर हुई।

अंतरराज्यीय वारदातों का लंबा रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, आरोपी परमेश्वर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी का मुख्य तरीका राह चलते यात्रियों को लूटना, दुकानों के ताले तोड़ना और खेतों या सुनसान जगहों पर अकेले व्यक्तियों को निशाना बनाना था। आरोपी पर डूंगरपुर, टोंक, मांडलगढ़, बिजयनगर व आसींद थानों में भी लूट व चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES