Homeभीलवाड़ाअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित

भीलवाड़ा/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएं जानें को लेकर आर.के. आर.सी. व्यास माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण पर मंडल की सभी सदस्याओं ने अपने- अपने विचार रखे। ये जानकारी देते हुए अध्यक्ष चेतना जागेटिया ने बताया कि आधुनिकता की होड़ में हम अपने बच्चों को संस्कार सिखाना भूल गए हैं। हमें अपने बच्चियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के साथ-साथ यह भी सिखाना चाहिए कि जीवन में शिक्षा के साथ साथ संस्कार सीखना भी आवश्यक है। परिवार हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। केरियर के साथ ये भी स्वीकार करे कि हमें परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करना है तथा बुजुर्गों का आदर सम्मान करें मर्यादित पहनावा पहने। परिवार के प्रति समर्पण की भावना रखे। एक सशक्त महिला पूरे परिवार को सशक्त करती है,पूरे परिवार को आगे बढ़ाती है। सचिन मीनू झवर ने बताया कि प्रशासन को भी शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने चाहिए ताकि कोई भी अप्रिय घटना होने से पहले हम सचेत रहें। प्रचार मंत्री सुनीता काबरा ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार की तरफ से महिल सुरक्षा को लेकर इंटरनेट पर कहीं ऐसे एप्स उपलब्ध होने चाहिए जिससे बच्चे विशेषकर लड़कियां अपनी आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक हो सके। उनको तत्काल पुलिस की सहायता मिल सके और आए दिन हो रही विभिन्न सामाजिक और आपराधिक प्रवृत्तियां बलात्कार और शोषण आदि पर रोक लग सके। अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही हो, उनको कड़ी सजा मिलने के नियम बने।

इस अवसर पर मंडल की वंदना नुवाल, इंदिरा हेडा ,स्नेहलता तोषनीवाल, सुनीता नराणीवाल, रंजना बिड़ला, मंजुला मंत्री, मधु बिड़ला, दीपशिखा शारदा, सुनीता बिड़ला, सीमा बिड़ला, शिखा समदानी, मीतिका लड्ढा, प्रिया न्याति, आशा दरगड़ व सोनू कोगटा आदि सदस्याओं ने भी अपने विचार रखे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES