भीलवाड़ा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (IVF) युवा इकाई द्वारा श्री महेश बचत एवं साख समिति के तत्वावधान में आयोजित “शक्ति वाहिनी” महिला वाहन रैली का भीलवाड़ा में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी हरीश हिंदुस्तानी ने बताया कि इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने रैली पर पुष्प वर्षा कर महिलाओं की शक्ति, साहस और आत्मनिर्भरता को नमन करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने बताया कि शहर में जैसे ही महिला वाहन रैली पहुँची, वहाँ उपस्थित युवाओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत करते हुए महिलाओं के हौसले और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला। संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, जिला महामंत्री हर्षिल नागौरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हर्ष राठी, जितेंद्र बांठिया, ऋषभ पोरवाल, त्रिदेव मूंदड़ा, मितेश सोडाणी, योगेश हेडा, अभिषेक जागेटिया, मनीष विजयवर्गीय, राहुल सोमानी सहित कई युवा पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. हिंगड़, प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश पोरवाल, संजय राठी, राजेश पाटनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और महिला सशक्तिकरण के इस अभियान की सराहना की।
मीडिया प्रभारी हरीश हिंदुस्तानी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह “शक्ति वाहिनी महिला वाहन रैली” महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक बनी। इस आयोजन ने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का एक सकारात्मक संदेश दिया।
