शाहपुरा@(किशन वैष्णव)अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग सत्र के तहत भाजपा ने फुलिया कलां मंडल के नई राज्यास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंडल स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया।योग दिवस मंडल संयोजक जगदीश प्रजापत ने बताया की फुलिया कला मंडल का योग दिवस का आयोजन नई राज्यास में सम्पन हुआ। योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में किया गया।योग ट्रेनर किशन कुमावत ने योग ने सभी को योग करवाया तथा बताया की योग से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है फुलिया कलां मंडल अध्यक्ष उदयलाल सिरोठा ने बताया की भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजस्थान में व्यापक योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय लिया है 17 से 19 जून तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।जिसके तहत फुलिया कलां में योग दिवस के तहत् शिविर आयोजित किया गया।उन्होंने बताया की यह इस दिवस को लेकर भाजपा ने संभाग, जिला और मंडल स्तर पर संगठनात्मक रूप से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।शहरी निकायों—नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगमों में एक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, कस्बाई क्षेत्रों में महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र आयोजित होंगे।कई स्थानों पर नवाचारों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।योग सयोजक जगदीश प्रजापत ने कहा कि नवाचार और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।योग से निरोग का संदेश हर नागरिक तक पहुंचे,यह हमारा लक्ष्य होना है।तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय शास्वत संस्कृति का संवाहक बनकर योग को विश्वव्यापी एवं लोकव्यापी बनाया है। यह हम सभी भारतवासियों के लिए यह गर्व की बात है।कार्यक्रम में पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल,मंडल महामंत्री मनोज माली,मंडल उपाध्यक्ष सह संयोजक रामजस गुर्जर,ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री महेश जांगीड़,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश जाट, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भेरू नायक ,सह संयोजक रामप्रसाद किर, हरि बैरवा,ओबीसी मोर्चा मंडल मंत्री शंकर जांगीड़,सरपंच सत्यनारायण भील, , लक्ष्मण लोहार, महेंद्र अभिषेक व्यास, राकेश शर्मा ,शंकर कुमावत, शेखर दरोग़ा ,कालुराम कुमावत, कालु कुमावत, जगदीश किर, मुकेश किर पुखराज,जसवंत , दिलकुश सुनिल, दुर्गा शक्ति अखाड़ा कि बालिकाएं आदि ने भाग लिया।