रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल\भवानी मंडी में पहली बार स्वर्गीय लॉर्ड जी.के. नून साहब की स्मृति में नून हॉस्पिटल एवं रजत सिटी ग्रुप द्वारा “नून श्री पुरस्कार 2026” का आयोजन होटल नाहर पैलेस में किया गया। जिसका संचालन सुखमनी क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा किया गया।
इस समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, खेल एवं इत्यादी क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले प्रतिभाशालीयोंं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अजय सिह राठौड़, नून हॉस्पिटल ट्रस्टी एवं लॉर्ड जी.के. नून की सुपुत्री जीनत नून हरनाल, उपखण्ड अधिकारी सुश्री श्रृद्धा गोमे, डॉ. जेके अरोड़ा, डॉ. रजत अरोड़ा, तहसीलदार थे।
कार्यक्रम के अतिथि आर.टी.एम. प्रबंधक रोहित अरोड़ा, नून हॉस्पिटल ट्रस्टी आमीर भाई मिठाई वाला, इस्माईल भाई, अकबर भाई एवं मुम्बई से नून परिवार के सदस्य रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सर लॉर्ड जीके नून के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजव्वलन कर किया गया। उसके पश्चात सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह में तीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए डॉ. के.के. जुहिया, शिक्षा के क्षेत्र मे ंजे.ई.ई. मेन्स में 96.30 परसेन्टाईल प्राप्त करने वाले तनिष्क जैन सुपुत्र पारस जैन को एवं खेल के क्षेत्र बेडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले गुरुक्रीत छाबड़ा सुपुत्र बलवीरसिंह छाबड़ा को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानितों को ट्रॉफी, दुपट्टा, नगद राशि एवं प्रशस्ती पत्र दिया गया।
श्रीमती जीनत नून हरनाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रत्येक वर्ष नून साहब की स्मृति “नून श्री पुरस्कार दिया जायेगा। जिसके लिए पेनल बनाकर प्रतिभाओं का चयन किया जायेगा। साथ ही श्रीमती जीनत नून ने बॉम्बे हलवा लि. की डोक्यूमेंट्री दिखाई जिसमें किस प्रकार मुम्बई का हलवा विदेशों में स्वाद की पहचान बना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने अपने सम्बोधन में बताया कि किसी भी अच्छी पहल की शुरुआत अकेले ही करनी पड़ती है। भवानीमण्डी को प्रसिद्धी दिलाने और संसार के नक्शे पर लाने में नून सा. का बहुत बड़ा योगदान है। प्रत्येक क्षेत्र में आगे बड़ने के लिए बंधन तोड़ने पड़ते हैं, समय के साथ पुरानी चीजों को छोड़नी पड़ती है स्व. लॉर्ड जीके नून ने विदेश में लॉर्ड की उपाधी से सुशोभित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। भवानीमण्डी जैसे छोटे शहर से लंदन का सफर तय करने के बारे में जिला कलेक्टर ने बताया कि इतिहास में ईरान के शिराज से कई वैज्ञानिक और व्यापारी भारत आये जिससे भारत में व्यापार आगे बढ़ा। शिराज से मिठाई वाला होते हुए वह नून हो गये। नून साहब ने अपने मिसालों और मिठाई के स्वाद की लत विदेशियों को लगा दी। नून साहब की सुपुत्री जीनत के बारे में बताया कि व्यक्ति वहीं लोटकर आता है जहां उसकी जड़े होती है। जीनत नून का प्रेम हे जिस करण वे अपने व्यस्त समय में से साल में दो बार अपने क्षेत्र में लोटकर आती हैं। जिला कलेक्टर ने सभी को बताया कि हमें इस बारे में भी सोचना चाहिए कि हम क्या है ? और हम क्यों हैं ? साथ ही सोच को समय से आगे लेकर चलना चाहिए।
इस अवसर पर भवानीमण्डी के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी एवं कई संस्थाओ के प्रमुख एवं नून हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टॉफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश पुराहित एवं प्रताप सिंह झाला ने किया।
