Homeभीलवाड़ाआपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने किया ब्लैकआउट

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने किया ब्लैकआउट

भीलवाड़ा । आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक तैयारियों की जांच हेतु जिले में सीमित क्षेत्र में ब्लैकआउट किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध जैसी परिस्थितियों में सिविल प्रशासन, आपात सेवाओं एवं सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और रिस्पॉन्स टाइम को परखना था। इसके तहत चित्तौड़ रोड स्थित रिलायंस मॉल क्षेत्र के परिधि क्षेत्र में रात्रि 8:00 बजे से 8:15 बजे के मध्य सीमित ब्लैकआउट किया गया। इसके लिए आमजन को पूर्व में सूचित किया गया तथा सायरन के माध्यम से जानकारी दी गई। यह ब्लैकआउट केवल निर्धारित क्षेत्र में ही किया गया तथा शहर के अन्य भागों में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रही।इस दौरान शहर विधायक अशोक कोठारी, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा, एटीएम सिटी प्रतिभा देवतिया, उपखंड अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES