Homeभीलवाड़ाअपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को अहमदाबाद से किया दस्तयाब

अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को अहमदाबाद से किया दस्तयाब

भीलवाड़ा।  प्रतापनगर थाना पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया ओर अपहृत नाबालिग लड़की को अहमदाबाद से दस्तयाब किया । अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार गान्छा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा महिला उत्पीडन से संबंधित वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत एएसपी पारस जैन के निर्देशन में एवं सज्जन सिंह वृताधिकारी, वृत शहर भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में थाना अधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक 25.12.2025 को प्रार्थीया ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी नाबालिक लडकी को दिनांक 24.12.2025 को राजकुमार गांच्छा बहला फुसला कर उठा कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच को शुरू किया । वही अन्वेषण के दौरान पोक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया। प्रकरण की घटना को गम्भीरता से देखते हुए गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकुमार गान्छा पुत्र खेमराज गान्छा उम्र 20 साल पेशा ड्राईवर निवासी केन्द्रीय अस्पताल के सामने गंगापुर पुलिस थाना गंगापुर जिला भीलवाड़ा की तलाश कर गिरफ्तार किया गया । गठित पुलिस टीम में राजपाल सिंह थानाधिकारी, चिराग अली सउनि, आशीष कुमार मिश्रा सउनि प्रभारी साईबर सैल, सुनिल कुमार एचसी, रामनिवास, नरेन्द्र और पिन्टू कुमार साईबर सैल शामिल थे ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES