अपना पाप छुपाने के लिए कुमाता ने की बर्बरता, प्राचीन बावड़ी में फेंका नवजात को, शव मिलने से फैली सनसनी

जे पी शर्मा

बनेड़ा – थाना सर्किल के डाबला ग्राम मे स्थित एक प्राचीन बावड़ी मे मंगलवार दोपहर को लोगों ने पानी मे कचरे के बिच एक नवजात शिशु का शव पानी मे तैरता हुआ देखा। इस बात की सुचना लोगों ने पंचायत प्रशासक को दी। साथ बावड़ी मे नवजात शिशु के मिलने की सुचना पर बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। साथ प्रशासक ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शाम को नवजात भ्रुण को बावड़ी से बाहर निकालने के बाद भ्रुण को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद नवजात शिशु को श्मशानघाट मे दफनाया गया। थाना सर्किल के डाबला ग्राम मे एक अज्ञात महिला ने अपना पाप छिपाने की नीयत से एक नवजात शिशु को जन्म देने के बाद नवजात शिशु को एक प्राचीन बावड़ी मे फेक कर के फरार हो गई।
डाबला ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रधुम्न सिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को उन्हें फोन पर सुचना मिली गाव मे स्थित प्राचीन छतरी बावड़ी मे कचरे के बिच एक नवजात शिशु का शव पानी मे उल्टा पडा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। तथा बावड़ी अंदर देखा तो पानी फैले कचरे के बिच एक नवजात शिशु का शव पानी मे तैर रहा है। जिस पर मामले की थाना पुलिस को दी गई। नवजात शिशु के शव के पानी में तैरते हुए की सुचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ मामले की जानकारी मिलने पर बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद नवजात शिशु के शव को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के मोर्चरी में रखवाया गया। जिसका बुधवार को पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवाने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के बाद अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर के जांच शुरू की है।
इसी वर्ष 25 जनवरी को भी थाना क्षेत्र के कमालपुरा और नानुदिया गांव के बिच सड़क पर एक नवजात शिशु का भ्रुण पडा मिला था। जिसको जगंली जानवरों द्वारा नोच दिया गया था। इस मामले का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है