Homeराजस्थानकोटा-बूंदीराष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के लिए आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के लिए आवेदन आमंत्रित

बूंदी-स्मार्ट हलचल|युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन मेरा युवा भारत की ओर से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की भर्ती अधिकतम 2 वर्षों के लिए की जानी है। ज़िले के सभी ब्लॉक में 2-2 स्वयंसेवकों की तैनाती की जानी है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व आयु 18 वर्ष से 29 वर्ष (एक अप्रैल 2025 तक) रखी है। चयनित स्वयंसेवक को पांच हजार रूपये मानदेय अधिकतम 2 वर्ष के लिए दिया जाएगा। नियमित छात्र आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर निर्धारित की गई है।आवेदन माय भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in/pages/ny_corps_gjt पर जाकर होगा तथा किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं है।
मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बताया कि चयनित स्वयंसेवक समाज में स्वास्थ्य,साक्षरता एवं स्वच्छता पर जागरूकता,लैंगिक समानता एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना,आपदा प्रबंधन एवं प्रशासन की सहायता,विभिन्न सरकारी अभियानों व कार्यक्रमों में भागीदारी तथा नियोजन क्षेत्र में कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES