ओम जैन
स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियाँ करते हुए कांग्रेस पार्टी की आचार संहिता का पालन और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय प्रयास करने सहित आगामी एक माह में पार्टी के संगठन विस्तार हेतु कार्यकारणी बनाने के निर्देश दिए गए।
एनएसयूआई प्रदेश महासचिव संजू सैन ने बताया कि पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह सिसोदिया द्वारा उनके कार्यालय पर समस्त कार्यकर्ताओं के साथ सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया और मुंह मीठा कराया गया। साउथ जोन से मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, नॉर्थ जोन से विजय चौधरी, हैरिटेज जोन से इम्तियाज़ लौहार, सेंट्रल जोन से विनोद लड्ढा, सावा से गोविंद कुमार कोठारी, अरनियापंथ से कालू, विजयपुर से मोहनसिंह भाटी, भदेसर से लक्ष्मीनारायण कुमावत, पांडोली से लक्ष्मण सिंह सांखला, घोसुंडा से दिनेश शर्मा, बस्सी से दिनेश सोनी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए प्रमोद सिसोदिया ने प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला सचिव रफीक खान, दिनेश गुर्जर, युवक कांग्रेस प्रदेश वरिष्ठ सचिव युवराज श्रीमाली, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेंद्र छापरवाल, पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष रियाज मोहम्मद (मुन्ना भाई), सोशल मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा, इकाई अध्यक्ष रमेश जाट, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र राठौड़, अजय लोठ, जयप्रकाश रेगर, चक्षु शर्मा, अनिल शेठी, शौकिन पूर्बिया, शानू मैडम, बंटी भाई, मनीष सुथार, अभिषेक सुथार, सावन कुमावत, शोएब अली, गोटू अली, लक्ष्मी नारायण शर्मा, करण, नासिर खान, जमील अहमद, हीरालाल रायका, इत्तेफाक खान, गुलशेर खान, भूपेंद्र गिरी, इकबाल अब्बासी, राकेश सिंह, राजदीप, आदिल, कपिल चौहान, सौरभ, सलीम, अफजल भाई, कान्हा खटीक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।