बायतु। स्मार्ट हलचल|ऑल इंडिया जर्नलिस्ट्स (AIJ) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष खीयाराम पालीवाल ने संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार पत्रकार चिमु धतरवाल को बायतु उपखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय सचिव मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन तथा राष्ट्रीय समन्वयक गजेन्द्र जी माहेश्वरी की अनुमति एवं निर्देशानुसार प्रभावी की गई है। संगठन ने विश्वास जताया कि चिमु धतरवाल पत्रकार हितों, पत्रकार एकता एवं संगठन के विस्तार के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष को 15 अगस्त 2026 से आगामी दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान बायतु उपखंड मुख्यालय की कार्यकारिणी का गठन कर शीघ्र घोषणा करने तथा कार्यकारिणी की सूची संगठन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
AIJ ने कार्यकारिणी गठन में संगठन की मजबूती, पत्रकार हित, पत्रकार एकता एवं संगठन के विस्तार को प्राथमिकता देने की बात कही है। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन देशभर में पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा, संगठनात्मक एकता एवं कल्याण के लिए कार्यरत है।
चिमु धतरवाल की नियुक्ति पर पत्रकारों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बायतु उपखंड में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
