राजेश कोठारी
करेड़ा – कस्बे के गंगापुर चौराहे पर गुरुवार देर शाम को दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर लाठियों व पत्थरों से मारपीट शुरू हो गई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए मारपीट में कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई है जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम को डेलास निवासी लक्ष्मण गुर्जर अपने कुछ साथियों के साथ गंगापुर चौराहे पर बैठा था इस दौरान राजसमंद जिले के कुछ लोग वहां आये दोनों पक्षो मे आपसी विवाद था जिसे लेकर दोनों पक्षो के लोग आपस मे लड़ाई करने लग गए एक दूसरे को लाठियों व पत्थरों से पीटने लग गए जिसमे कुछ लोग घायल हो गए वहीं कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ भी हुई वही इस मामले मे देर रात्रि तक डेलास निवासी लक्ष्मण गुर्जर ने गाड़ीयो में तोड़फोड़ व मारपीट को लेकर राजसमंद जिले के कुछ युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है


