भरत देवड़वाल
जयपुर/ स्मार्ट हलचल|अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) जयपुर के सर्वसम्मति से ओमप्रकाश खटीक को जिलाध्यक्ष और मुकेश कुमार मीना को कार्यकारी जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया किया गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के दुसरे दिन शिक्षको की समस्याओ पर खुली चर्चा कर सर्वसम्मति से सरकार के नाम मांगपत्र तैयार किया गया। प्रदेश प्रवक्ता देवकरण गुर्जर ने जिलाध्यक्ष व कुछ ब्लॉक अध्यक्षो के नाम का प्रस्ताव पेश किया जिसको उपस्थित सभी सदस्यो द्वारा एक स्वर में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। दोनो निर्वाचित जिलाध्यक्षो को आगामी जिला कार्यकारिणी गठन का अधिकार प्रदान किया गया।
निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षो यथा ऋषिराज-ब्लॉक अध्यक्ष सांगानेर, मुकेश कुमार मदेरणा-ब्लॉक अध्यक्ष चाकसू, रणजीत सिंह यादव-ब्लॉक अध्यक्ष जमवारामगढ को भी ब्लॉक कार्यकारिणी गठन हेतु अधिकृत किया गया।