भीलवाड़ा । अवैध फायर आर्म्स के विरुद्ध पुलिस थाना फुलियाकला एवं डीएसटी भीलवाडा ने प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया ओर अवैध फायर आर्म्स के मामले में फुलियाकला के हार्डकोर अपराधी एवं एच.एस. सांवर लाल गुर्जर को गिरफ्तार किया । आरोपी सांवर लाल गुर्जर के विरूद्ध पूर्व मे 6 मामले दर्ज हैं ।
एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेश पर आर्म्स एक्ट के प्रकरणों मे वांछित अपराधियों की धरपकड व आर्म्स एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत शाहपुरा ए एस पी राजेश आर्य के निर्देशन व ओमप्रकाश विष्नोई वृत्ताधिकारी वृत्त शाहपुरा के सुपरविजन में और कन्हैयालाल प्रभारी डीएसटी भीलवाडा एवं थाना प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। दिनांक 10.05.2026 को थानाधिकारी राजकुमार मय जाप्ता के हल्का गश्त कर रहे थे इस दौरान कालुराम धायल हैड कांस्टेबल डीएसएटी ने बताया कि सांगरिया की तरफ से एक आदमी जो बिना नम्बरी स्पलेण्डर मोटरसाईकिल लेकर धनोप की तरफ आ रहा है जिसके पास में अवैध पिस्टल मय कारतूस हो सकते है उक्त सूचनां पर धनोप माता तिराया पर पहुचे जहां एक आदमी बिना नम्बरी स्पेलण्डर मोटरसाईकिल लेकर आता नजर आया जिसको रोककर नाम पता पुछा तो अपना नाम सांवरलाल पिता रामस्वरूप गुर्जर उम्र 33 साल निवासी सांगरिया पुलिस थाना फूलियाकलां जिला भीलवाडा होना बताया उक्त व्यक्ति व मोटरसाईकिल की तलाशी ली तो मोेटरसाईकिल के लगे बेग मे से 1 लोहे का पिस्टल नुमा हथियार मिला। पिस्टल की मैग्जीन में 3 जिंदा कारतूस लगे हुये मिले। सांवरलाल गुर्जर से उक्त अवैध हथियार अपने कब्जे में रख परिवहन करने का लाईसेन्स व परमिट मांगा तो नही होना बताया। जिस पर सांवरलाल गुर्जर को पिस्टल मय मैग्जीन मय 3 कारतुस के साथ गिरफ्तार कर बिना नम्बरी मोटरसाईकिल को जब्त किया ।
