(1 साल से फरार आरोपी की हुई गिरफ्तारी)
दिनेश लक्षकार
गंगापुर|स्मार्ट हलचल।पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुधराज, वृत्ताधिकारी सुदर्शन पालीवाल के दिशा निर्देशों पर आवेश शराब मामले में वांछित 15 हजार के इनामी अपराधी हामिद मेव की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लीलाधर मालवी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही कर अभियुक्त हामिद मेव को गिरफ्तार किया हैl थाना प्रभारी मालवीय ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को पुलिस थाना करेड़ा बीएसटी भीलवाड़ा की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना सर्किल करेड़ा में शिवपुरी स्थित बंद पड़ी सरकारी स्कूल में छिपा रखी हरियाणा ब्रांड अवैध शराब की कुल 353 कार्टून जप्त किया जाकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान लीलाधर मालवी पुलिस निरीक्षक थाना अधिकारी गंगापुर के जिम्मे किया गयाl जांच में पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक जप्त किया गया तथा घटना में संलिप्प्ट आरोपी देवीलाल कलाल निवासी शिवपुर थाना करेड़ा वह महेंद्र सिंह रावत निवासी समिति ताल थाना देवगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गयाl घटना में संलिप्त रहे शेष फरार 15 हजार के इनामी आरोपी हामिद मेव और फिरोज पुत्र मुनफेद मेव उम्र 26 वर्ष निवासी धीमरी थाना पहाड़ी जिला डीग को साइबर सेल भीलवाड़ा व दौसा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर पुछताछ जारी है l
