अवैध मादक पदार्थ स्मैक के प्रकरण में 04 साल से फरार धारा-299 सीआरपीसी में वांछित आरोपी पंकज भारद्वाज उर्फ बन्टी गिरफ्तार

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी.स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी की एक प्रकरण में 4 वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की|जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान में श्रीमान महानिदेशक पुलिस राजस्थान, पुलिस मुख्यालय जयपुर के द्वारा एवं पंचायत चुनाव वर्ष 2026 के दौरान एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे वांछित मुलजिमान की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर उक्त अभियान में कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त विशेष अभियान के दौरान पुलिस थाना भवानीमण्डी के द्वारा टीम गठीत कर वर्ष 2022 से फरार धारा-299 सीआरपीसी में वांछित आरोपी पंकज भारद्वाज उर्फ बन्टी पुत्र राम अवतार जाति पंजाबी उम्र-41 साल निवासी 55/12, फ्रोंट साइड समतल, अशोक नगर पुलिस थाना हरिनगर दिल्ली जिला-पश्चिम दिल्ली (दिल्ली) को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

*घटना विवरण:-* 10 जुलाई 2022 को पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला-झालावाड पर प्रकरण संख्या-308/2022 धारा-08/21,29 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण हाजा में मुलजिम रामकरण पुत्र श्री रतनलाल जाति भाम्बी (बुनकर) उम्र-40 साल निवासी फरनाजी डेरा पोस्ट धिनोदा पुलिस थाना खांचरोद जिला-उज्जैन मध्यप्रदेश के कब्जे से 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की गई।

*कार्यवाही पुलिस:-* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा झालावाड के निर्देशन एवं भवानी मंडी पुलिस उप अधीक्षक सत्यनारायण गोदारा के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार (पु.नि.) थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वर्ष 2022 से फरार धारा-299 सीआरपीसी में वांछित आरोपी पंकज भारद्वाज उर्फ बन्टी पुत्र श्री राम अवतार जाति पंजाबी उम्र-41 साल निवासी 55/12, फ्रोंट साइड समतल, अशोक नगर पुलिस थाना हरिनगर दिल्ली जिला-पश्चिम दिल्ली (दिल्ली) को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

*गिरफ्तार आरोपी:-*
पंकज भारद्वाज उर्फ बन्टी पुत्र श्री राम अवतार जाति पंजाबी उम्र-41 साल निवासी 55/12, फ्रोंट साइड समतल, अशोक नगर पुलिस थाना हरिनगर दिल्ली जिला-पश्चिम दिल्ली (दिल्ली)

*गठित टीम:-*
प्रमोद कुमार (पु.नि.) थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी
हरिराम सैनी कानि.1258 पुलिस थाना भवानीमंडी

—