समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे लक्ष्मण अवध महोत्सव 2024 में उत्तराखंड के कलाकारों ने खूब जलवा बिखेरा। अयोध्या से आए करण अर्जुन में अपने भजनों और प्रवचन से आस्था की गंगा में सबको डुबकी लगवाई तथा मातृभाषा हिंदी संगठन द्वारा कवि सम्मेलन किया गया।
उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा सर्वप्रथम नंदा राजयात्र की यात्रा माता सुनंदा की डोली का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंच पर उत्तराखंड का लोक पारंपरिक झोड़ा,भाग्यनिभो, पति पत्नी के नोक झोक और अंत में उत्तराखंड का सबसे शानदार उत्तराखंड तड़का आए हुए दर्शकों को देखने को मिला। पिंकी नौटियाल, क्षष्टि नौटियाल, काजल, माशी, भूमि, खुशी, आनंद, विनय, अंशु, रमन, और यश मौजूद रहे।
मातृभाषा हिन्दी संगठन के तत्वावधान अवध महोत्सव में कुमार लक्ष्मीकांत के संयोजन तथा निर्भय निश्चल के संचालन में एक शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शायर कंचन दा, शृंगार रस के कवि मनीष बैसवाल, अंजल फाउंडेशन के गौरव गौरवान्वित, दीलीप, गीतकार दिव्यांशु अवस्थी तथा धर्मराज, हास्य रस के अशोक यादव सहित आर्यन मौर्य, कवयित्री प्रज्ञा पांडेय त्रिपाठी, कवयित्री वंदना श्रीवास्तव, शायरा कीर्ति शर्मा वानी तथा कवयित्री प्रीति सिंह उपस्थित थे। सभी कवि तथा कवयित्रियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन खींच लिया। अवध महोत्सव में इस कवि सम्मेलन के आयोजन ने महोत्सव की सज धज कई गुणा बढ़ा दी। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।