Homeराज्यउत्तर प्रदेशविंध्यवासिनी ट्रस्ट के कलाकारों द्वारा मन को छू लेने वाली अद्भुत प्रस्तुतियां...

विंध्यवासिनी ट्रस्ट के कलाकारों द्वारा मन को छू लेने वाली अद्भुत प्रस्तुतियां प्रस्तुत की

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में अवध विहार योजना अवध शिल्पग्राम खुला क्षेत्र लखनऊ में चल रहे लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2024 मंगलवार को 12वें दिन योग, साहित्य, संस्कृति, लोक कला, लोक नृत्य, अवधि, बुंदेलखंडी और भारतीय परंपरा का अद्भुत रंग देखने को मिला। योग गुरु शिखा, जया डांस, शिव संस्कृतिक डांस अकैडमी, गंधर्व संगीत अकादमी, तथा मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट के कलाकारों द्वारा मन को छू लेने वाली अद्भुत प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। शिखा सिंह, सिद्धि सिंह, प्रीति पांडे, प्रतिमा पांडे, रेनू श्रीवास्तव, शिवानी मौर्य, अनायशा चतुर्वेदी, शिखा बाजपेई, कविन श्रीवास्तव, प्राची जैन, रंजना पुष्करणा, नवनीत, नीलिमा, रिचा चौहान।

मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट द्वारा पद्मश्री भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा के स्मृति में लखनऊ की पूर्व मेयर संयोगिता भाटिया तथा ट्रस्ट की अध्यक्ष साधना मिश्रा द्वारा शारदा सिन्हा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके द्वारा बताए गए मार्गो से प्रेरणा लेते हुए लोक संस्कृति और लोक कला को जीवित रखने का प्रण किया गया।

अवध महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या प्रीति लाल और उनके कलाकारों के नाम रही है। बालेश्वर यादव के शिश प्रसिद्ध लोक गायक संतोष कुमार के गाने दुश्मन मिले सवेरे अंगिया में बाबुरा, ललमुनिया के माई, और उनके साथी कलाकारों निठौहर यादव दीपिका मिश्रा खूब रंग जमाया प्रीति लाल के गाने सैया मोरा, क्या करूं गुइया, सैया बड़ा बेईमान तथा साथ में जाने वाली लोके का रतन शुक्ला रंगीला मोर बालमा, छाप तिलक तथा शिखा लाल बन्नी तोरे, बन्नी ने किया टेलीफोन गाकर खूब तले बटोरी।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का जन्मदिन महोत्सव के कैंप कार्यालय में बहुत धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एन बी सिंह, प्रिया पाल,मीडिया कॉर्डिनेटर प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, शाश्वत सिंह, पवन पाल, शिवम, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, प्रिया सिंह चौहान, आकांशा सिंह, अथर्व, पूजा शुक्ला, सतीश, लल्लन तथा सभी स्टाफ मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES