आदित्य सोनी
स्मार्ट हलचल,नाहरगढ़ |शीतलाष्टमी पर कस्बे में स्थित माँ आशापाला मंदिर में महिलाओं ने शीतला माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की और ठण्डा भोजन का भोग लगाया। सुबह 5 बजे से ही शीतला माता मंदिर में शीतला माता की पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। महिलाएं समूह के रूप में गीत गाते हुए पूजा करने के लिए शीतला माता मंदिर पहुंची। शीतला माता का महिलाओं ने जल से अभिषेक किया और रोली-मोली अन्य पूजा सामग्री से विधि विधान से पूजा की।इसके बाद ठण्डे पकवानों का भोग लगाया। सोमवार को लोगों ने दिनभर मक्का की राबडी, कांझा, पुवे, पकौडी, पूरी सहित अनेक पकवान ही ग्रहण किए। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में भी शीतलाष्ठमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।