Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा को टेक्सटाईल सिटी बनाने में शिवचरण माथुर का विशेष योगदान रहा:...

भीलवाड़ा को टेक्सटाईल सिटी बनाने में शिवचरण माथुर का विशेष योगदान रहा: वन्दना माथुर

 पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर को 97वीं जन्म जयंती पर दो मिनिट का मौन रख किया,

शांतिपाठ महिला आश्रम परिसर एवं महिला आश्रम काॅलेज के बाहर स्थित मूर्ति स्थल पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित

पंकज पोरवाल

स्मार्ट हलचल,भीलवाड़ा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, आसाम के निवर्तमान राज्यपाल स्व. शिवचरण माथुर साहब की 97वीं जन्म जयंती पर मंगलवार को महिला आश्रम परिसर में एवं महिला आश्रम काॅलेज के बाहर स्थित मूर्ति स्थल पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें माथुर साहब की मूर्ति के समक्ष संस्था प्रबंधन सदस्यांे, विभिन्न प्रवृत्तियों के संस्था प्रधानों, एवं स्टाॅफ सदस्यों, छात्राओं द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिसके पश्चात दो मिनिट का मौन रख शांतिपाठ किया गया।

संस्था सचिव वन्दना माथुर ने बताया भीलवाड़ा को टेक्सटाईल सिटी बनाने में शिवचरण माथुर का विशेष योगदान रहा हैं। उन्होने शिक्षा जगत को भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां दी हैं। वे सदैव देश एवं प्रदेश की उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहते थे। महिला आश्रम संस्था को पल्लवित व पुष्पित करने में उनका विशेष योगदान रहा हैं। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास, राजेंद्र मारू एवं सभी प्रवृत्तियों के संस्था प्रधान उपस्थित थे।
कांग्रेसजनों ने किया याद
जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन भीलवाड़ा में स्व. शिवचरण माथुर की जयन्ति मनाई गई। जिला संगठन महासचिव महेश सोनी ने बताया कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल (असम), पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता स्व. शिवचरण माथुर की जयन्ती कांग्रेसजन द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी भवन भीलवाड़ा में प्रातः 11ः30 बजे मनाई गई। जिसमें स्व. माथुर द्वारा दी गयी सेवाओं को याद किया गया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी कांग्रेसजन द्वारा उन्हे याद किया। इस दौरान जीपी खटीक, दीपक व्यास, मनोज पालीवाल, रामदयाल बलाई, लक्ष्मीनारायण ईनाणी, मुकेश खोईवाल, राजकुमार प्रजापत, लेहरु जाट सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -