Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा की अश्वनी विश्नोई ने जीता स्वर्ण पदक, कुश्ती प्रेमियों में खुशी...

भीलवाड़ा की अश्वनी विश्नोई ने जीता स्वर्ण पदक, कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर


भीलवाड़ा की अश्वनी विश्नोई ने जीता स्वर्ण पदक, कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर

भीलवाड़ा स्टेशन व प्रेमदन व्यायाम शाला के बाहर कि आतिशबाजी, फूल माला पहना किया स्वागत

(पंकज पोरवाल)

भीलवाडा/स्मार्ट हलचल/भीलवाड़ा की प्रेमदन व्यायाम शाला की महिला पहलवान अश्वनी विश्नोई ने लगातार दूसरे साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मेडल जीता। गत साल अश्विनी विश्नोई ने अंडर 15 में 62 किलो भार व्रर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। 22 से 30 जून तक अमान सिटी (जॉर्डन) में हुई एशियन चेम्पियनशिप में सोमवार रात को अश्विनी विश्नोई ने चीन की पहलवान को हरा कर स्वर्ण पदक जीत लिया। अश्वनी बिश्नोई की स्वर्णिम सफलता के बाद कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर है। कुश्ती प्रेमियों ने प्रेमदन व्यायाम शाला के बाहर आतिशबाजी की। इसके साथ ही स्वर्ण पदक जीतकर भीलवाड़ा आने पर अश्विनी विश्नोई का रेलवे स्टेशन पर उतरने के साथ ही फूल माला पहना स्वागत किया। इस दौरान पहलवान उसे अपने कंधों पर बैठा स्टेशन के बाहर लाए। अश्विनी के साथ ही प्रेमदन व्यायामशाला के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुर्जर, अश्विनी के पिता मुकेश विश्नोई का भी स्वागत किया। अश्विनी ने 65 किलो में गोल्ड मेडल जीता। व्यायाम शाला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गुर्जर ने बताया कि एडवोकेट हेमेन्द्र शर्मा, राहुल मानसिंहका, पत्रकार नवीन जोशी, एडवोकेट भारत सिंह कानावत, महेश पुरी, जगदीश विश्नोई, विष्णु सोनी, विश्वबंधु सिंह राठौड़, अविनाश प्रजापत, अप्पू प्रजापत, रघुनन्दन पंडित, मुकेश विश्नोई, जोरावर सिंह कानावत, अजय काबरा, गोपाल गुजर, राधा किशन स्वामी, शंभु गुर्जर जोधडास व आयदान सिंह की मौजूदगी में आतिशबाजी की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES