बानसूर।स्मार्ट हलचल|थाना क्षेत्र में एएसआई कृष्ण कुमार को एक युवक से गाली-गलौच और मामला रफा-दफा करने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला बहराम का बास गांव का है, जहां 26 मार्च की रात कंट्रोल रूम को इंजीनियर से 2 लाख रुपए की लूट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को लूट की घटना गलत पाई गई। ठेकेदार ने बताया कि बिल्लू नाम के युवक ने केवल धमकी दी थी। आरोप है कि एएसआई ने युवक को फोन पर धमकाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। डीएसपी मेघा गोयल ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है।
