एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, तनाव के चलते की आत्महत्या या हुआ हादसा, घटना पर संशय

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के पुलिस महकमे से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज खबर सामने आई है पुलिसकर्मी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हालाकी इस घटना पर संशय बना हुआ है की यह आत्महत्या है या हादसा पुलिस मामले की जांच कर रही है । जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व हैड कांस्टेबल से एएसआई बने महावीर सिंह ने शुक्रवार सुबह 10 बजे अपने घर में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया वह कुछ दिन पहले ही हैड कांस्टेबल से प्रमोट होकर एएसआई बने थे और वर्तमान में शहर के कोतवाली थाने में तैनात थे । इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है जानकारों का मानना है मृतक महावीर सिंह कुछ समय से तनाव में थे उसी के चलते उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है । वही घटना के बाद एसपी धर्मेंद्र सिंह व अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की । हालाकी इस मामले में यह भी खबर सामने आ रही है की मृतक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली नही मारी बल्कि यह एक हादसा है रिवॉल्वर को साफ करते समय गोली चल गई जिससे उनकी मौत गई अब वास्तविकता क्या है यह गहन जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया है और एफ एस एल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है । फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ।