Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

चन्देरिया थाने के घूसखोर एएसआई सुभाष यादव को एसीबी ने 9000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

ओम जैन

शंभूपुरा, स्मार्ट हलचल। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चित्तौडगढ़ द्वारा शनिवार को कार्यवाही करते हुए सुभाष चन्द्र यादव एएसआई पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौड़गढ़ को 9000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चित्तौडगढ़ को एक शिकायत इस आशय की मिली कि पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौड़गढ़ के सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव द्वारा परिवादी के पुत्र के विरूद्ध पुलिस थाना चन्देरिया में दर्ज प्रकरण में मदद करने की एवज में 9000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी रेंज उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों चित्तौडगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना चन्देरिया को परिवादी से 9000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया गया है।
एसीबी के प्रहलाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो उदयपुर के सुपरविजन में आरोपी से पुछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES