आसिंद के लाल ने बढ़ाया मान: वायुसेना की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर दौलतगढ़ लौटे अरुण पाल सिंह चुंडावत का भव्य स्वागत

बद्री लाल माली
*’बुलेट बाबा’ स्थान पर ढोल-नगाड़े और देशभक्ति नारों से हुआ अभिनंदन*
*माला, साफा पहनाकर दी बधाई – मिठाई बांटकर मनाया जश्न*

गुरला:-स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा आसिंद,देश सेवा की शपथ लेकर वायुसेना में अपनी कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद *दौलतगढ़* निवासी विक्रम सिंह चुंडावत प्रथम बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। वायुसेना के जवान के आगमन पर पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल रहा।*भव्य स्वागत और जुलूस*
अरुण पाल सिंह के आसिंद पहुंचने पर *’बुलेट बाबा’ (आसिंद)* स्थान पर ग्रामीणों, परिजनों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और *”भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”* के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

उपस्थित लोगों ने जवान अरुण पाल सिंह को मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान देशभक्ति के गीतों पर माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

गांव तक निकला स्वागत जुलूस
‘बुलेट बाबा’ स्थल से युवाओं द्वारा एक भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। जुलूस के साथ अरुण पाल सिंह को दौलतगढ़ स्थित उनके निवास स्थान तक ले जाया गया। रास्ते भर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।निवास स्थान पर पहुंचने परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*युवाओं के लिए प्रेरणा बने अरुण*
इस अवसर पर जीतेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि अरुण पाल सिंह ने वायुसेना में शामिल होकर न केवल अपने माता-पिता और दौलतगढ़ गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बने हैं।

अरुण पाल सिंह ने कहा – _”देश सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मैं हर भारतीय युवा से अपील करता हूं कि वे भी देश की रक्षा के लिए आगे आएं।”_

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य स्वागत समारोह में जीतेंद्र सिंह चुंडावत, माहिर वर्धन सिंह राठौड़, विक्रम सिंह भाटी, शक्ति सिंह भाटी, गोविंद सिंह राठौड़, करमवीर सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह शेखावत, अजयराज सिंह चुंडावत, भानु प्रताप सिंह चुंडावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।