Homeभीलवाड़ाआसींद को मिली पहली महिला थाना अधिकारी: श्रद्धा पचोरी ने संभाला पदभार

आसींद को मिली पहली महिला थाना अधिकारी: श्रद्धा पचोरी ने संभाला पदभार

दिनेश साहू

​आसींद।स्मार्ट हलचल|स्थानीय पुलिस थाने में श्रद्धा पचोरी को आसींद की पहली महिला थाना अधिकारी नियुक्त किया गया है। 2015 बैच की पुलिस अधिकारी श्रद्धा पचोरी ने हाल ही में कार्यभार संभाला।​पुलिस सेवा में वर्ष 2015 से कार्यरत श्रद्धा पचोरी के पास आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इससे पहले भरतपुर रेंज में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। आसींद में नियुक्ति से पूर्व, वर्ष 2023 में वह भीलवाड़ा जिले के काछोला और शकरगढ़ थानों में भी थाना अधिकारी के पद पर कुशलतापूर्वक कार्य कर चुकी हैं।
​सुरक्षा और जागरूकता ​कार्यभार संभालने के बाद, थाना अधिकारी श्रद्धा पचोरी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखना।
​महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए उत्प्रेरित करना। तथा क्षेत्र में संगठित और सामान्य अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखना।
​श्रद्धा पचोरी की यह नियुक्ति आसींद में पुलिसिंग के लिए एक नए और सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES