सांवरमल शर्मा
आसींद । सहायक अभियंता विद्युत वितरण कार्यालय परिसर आसींद में भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि, दीप प्रज्ज्वलन तथा संगठन गीत के साथ शुरू हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू, मुख्य वक्ता शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रांत सह संगठन मंत्री पोखर लाल गुर्जर, अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य जमनालाल रैगर, स्थानीय कार्यालय के सहायक अभियंता नरेश मीणा थे। भारतीय मजदूर संघ के स्थानीय इकाई अध्यक्ष देवीलाल शर्मा ने अतिथियों सहित सभी आगंतुक सदस्यों का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय मजदूर संघ के सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं परिवार जनों के स्वास्थ्य, शिक्षा, संपन्न व खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्य वक्ता प्रांत सहसंगठन मंत्री पोखर लाल गुर्जर ने उद्बोधन देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी के सनातन आधारित संघ प्रचारक जीवन, संगठन कुशलता, कार्य के प्रति अक्षेय निष्ठ होकर विभिन्न विचारधाराओं के मजदूर संघों का गहन अध्ययन उनके बीच रहकर ही नहीं उनके प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदों को प्रत्यक्ष धारण कर अनुभव किया कि सारे मजदूर संघ किसी न किसी राजनीतिक दल की मजदूर इकाई के रूप में काम करते हैं। राष्ट्रव्यापी अध्ययन के बाद 69 वर्षों पूर्व 23 जुलाई 1955 को भोपाल में अनान्य प्रान्तों के 35 प्रतिनिधियों के साथ किसी भी राजनीतिक दल की मजदूर इकाई बने बिना, स्वतंत्र व मजदूरों के हित में संगठन के रूप में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना त्रिसूत्रों के साथ की। देशहित में औद्योगीकरण, उद्योगों का श्रमिकीकरण, श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण। संगठन का सिद्धांत है सामूहिक चर्चा, सामूहिक निर्णय, सामूहिक नेतृत्व। इसी संगठन कुशलता के आधार पर तथा दूसरों की लकीर को बीना मिटाये अपनी लकीर लम्बी खींचने की सकारात्मक सोच रखने वाले कार्यकर्ताओं के दम पर लगभग दो करोड़ सदस्य संख्या के साथ आज संसार का सबसे बड़ा मजदूर संघ है। पूर्ण अनुशासन के साथ उचित मांगे, उचित तरीके से, उचित स्थान पर पहुंचाते हैं। तथा संगठन का नारा है राष्ट्र हित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम। जबकि अन्य संगठनों का नारा होता है। चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगे पूरी हो। राष्ट्र प्रथम का व्रत लेकर के सभी सदस्य राष्ट्र हित में अपना काम करते हैं। काम का पूरा पारिश्रमिक प्राप्त करते हैं। सहायक अभियंता नरेश मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य जमनालाल रैगर ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जोशी ने किया। प्रहलाद ,धीरज कुमार, भैरुसिंह राठौड़,मुरली लोहार, विष्णु, प्रकाश, दिनेश, रत्नेश आदि उपस्थित रहे।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।