आसींद । आसींद में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आसींद स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी एस.सी. विभाग भीलवाड़ा एवं पी.सी.सी. एस.सी. विभाग जयपुर की महासचिव रेखा ने मुख्य रूप से भाग लिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आर.सी. सांवरिया की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष एस.सी. विभाग आसींद सुनील रेगर ने की। बैठक के दौरान प्रभारी रेखा का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पी.पी.सी. सचिव (कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ) पीरु मेघवंशी, लादू मेघवंशी करणगढ़, निर्मल मेघवंशी, दाऊद राजा शेख, रोशन लाल खटीक, विनोद कुमार रैगर, मुकेश कुमार बैरवा, सुरेश गुसर (जिला अध्यक्ष, अंबेडकर संस्था) सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ने तथा गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने पर चर्चा की गई। प्रभारी रेखा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामलाल जाट, पूर्व विधायक हंगामा लाल मेवाड़ा एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आसींद के मार्गदर्शन में एस.सी. संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ संगठन हित में कार्य करने की बात कही गई।
