Homeभीलवाड़ाआसींद में दीपावली, गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

आसींद में दीपावली, गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

आसींद, 22 अक्टूबर। रोहित सोनी
उपखंड क्षेत्र आसींद सहित कस्बे में दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में लक्ष्मी पूजन और आतिशबाजी का दौर चला। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन भगवान का निर्माण किया और भोग लगाकर पूजा-अर्चना की।

शाम होते ही कस्बे के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जहां भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। महा आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। दीपों की रौशनी से पूरा कस्बा जगमगाता नजर आया। महिलाओं ने घरों के बाहर आकर्षक रंगोलियां सजाकर दीपावली की रौनक बढ़ा दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES