Homeभीलवाड़ाआसींद नगरपालिका का पीला पंजा चला, भारी विरोध के बीच हटाया गया...

आसींद नगरपालिका का पीला पंजा चला, भारी विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण

Published on

आसींद।स्मार्ट हलचल|शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने गुरुवार को बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उपखंड प्रशासन और पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में पुराने बस स्टैंड से लेकर पीडब्ल्यूडी चौराहा और नेगडिया क्षेत्र में सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे,परमजीत सिंह, उपखंड अधिकारी विकास कुमावत, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका प्रवीण कुमार, एईएन अन्य आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी
पुराने बस स्टैंड से पीडब्ल्यूडी चौराहा तक अभियान
अभियान की शुरुआत पुराने बस स्टैंड से की गई, जहाँ दुकानदारों द्वारा सड़क पर बढ़ाए गए टीन-शेड और सामान को जब्त किया गया। इसके बाद दस्ता पीडब्ल्यूडी चौराहा और नेगडिया रोड पहुँचा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

व्यापारियों में दिखा रोष
कार्रवाई के दौरान कई जगह व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए सख्त लहजे में कहा कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

कैथून में ASI बने पीरूमल व कांस्टेबल शिवराम को मिली पदोन्नति

!!  !!स्मार्ट हलचल|कैथून थाना में तैनात राजस्थान पुलिस में अपनी सादगी कर्तव्यनिष्ठा के लिए...

अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 176 पव्वे जब्त

लाखेरी - स्मार्ट हलचल|के. पाटन कस्बे के रेल्वे स्टेशन समीप बुधवार को पुलिस ने...

“वर्धमान” ग्रुप ने गौ-सेवा के साथ दिया जीव-दया का संदेश; नन्हीं युवी के सेवा भाव ने जीता सबका दिल

सामाजिक सरोकारों की निरंतरता का संकल्प: 8 मार्च को "वर्धमान" मनाएगा भव्य महिला उत्सव कोटा।...

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप के निर्देश पर फसलों का लिया जायजा

इंजीनियर रवि मीणा कोटा : स्मार्ट हलचल|आज देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी के...

More like this

भीलवाड़ा नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई प्लास्टिक, गंदगी और अतिक्रमण पर सख्त प्रहार; 76.55 लाख नगरीय विकास कर वसूला

(महेन्द्र नागौरी) स्मार्ट हलचल| भीलवाड़ा शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी और अस्थायी अतिक्रमण से...

जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक, बाल श्रम उन्मूलन पर सख्त निर्देश

31 मार्च तक विशेष अभियान, उपखंड स्तर पर सतर्कता समितियों के गठन के आदेश भीलवाड़ा|स्मार्ट...

खबर का असर: 9 दिन की नींद टूटी, लगी प्रशासक की नाम पट्टिका

सुस्ती पर सवालों के बीच हरकत में आया भीलवाड़ा नगर निगम प्रशासन भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|नगर निगम...