Homeस्मार्ट हलचलआसीन्द नगर में मंडल संरचना बैठक का हुआ आयोजन शक्ति केंद्र पर...

आसीन्द नगर में मंडल संरचना बैठक का हुआ आयोजन शक्ति केंद्र पर लगाए प्रभारी

सांवर मल शर्मा
आसींद । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आसींद की मंडल संरचना बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय आसींद पर विधायक जब्बर सिंह सांखला मंडल संरचना प्रभारी अविनाश जीनगर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई. भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर ने बताया कि विधायक सांखला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि संगठन में उसी को काम करने का अवसर मिलेगा जिसे सक्रिय रूप से पार्टी का कार्य कर रहे है। मंडल संरचना प्रभारी अविनाश जीनगर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर शक्तिकेन्द्र पर प्रभारी लगाए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्र पर चुन्नीलाल पहाड़ियां स्वामी विवेकानंद सत्य केंद्र पर राजेंद्र प्रसाद चौधरी अटल बिहारी वाजपेई शक्ति केंद्र पर पहलाद राय शर्मा को सर्व सम्मति से लगाया गया जो बुथों पर जाकर नवीन कार्यकारिणी का गठन करना एवं पन्ना प्रमुख नियुक्त करने का कार्य करेंगें और जिन कार्यकर्ताओं के 50 सदस्य नहीं बने हैं उन्हें जल्द से जल्द सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बनाना चाइये। भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर ने सभी का आभार ज्ञापित किया और कहा कि संगठन में जिसने लोकसभा और विधानसभा में अच्छा कार्य किया है उसकी प्राथमिकता से आगे लाया जायेगा।
इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष रमेश चंद्र टेलर पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य उम्मेद सिंह चुंडावत, नगर महामंत्री श्रवण लाल साहू प्रहलाद राय शर्मा चुन्नीलाल खटीक नगर पालिका पार्षद मूलचंद खटीक ओबीसी मोर्चा के संयोजक कैलाश ट्रेलर किसान मोर्चा के संयोजक जगदीश चंद्र कुमावत युवा मोर्चा के ताराचंद खटीक युवा मोर्चा महामंत्री महावीर साहू शंकरलाल खटीक आईटी सेल के प्रभारी ऋतुराज सिंह सिसोदिया नगर मंत्री लीला वैष्णव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES