Homeभीलवाड़ाआसींद की दो प्रतिभाएं बनीं टॉपर, सौम्या सिंह और चेतन गुर्जर ने...

आसींद की दो प्रतिभाएं बनीं टॉपर, सौम्या सिंह और चेतन गुर्जर ने हासिल किए 97.83% अंक

सांवर मल शर्मा
आसींद। कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में आसींद क्षेत्र की दो होनहार छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.83% अंक हासिल कर टॉपर की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। अमृत भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या सिंह और सिद्धार्थ ग्लोबल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र चेतन गुर्जर ने यह गौरव हासिल किया है।

सौम्या सिंह दो भाई-बहनों में एक हैं और उनके पिता सत्येंद्र सिंह राठौड़ पेशे से शिक्षक हैं। सौम्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने नियमित रूप से अध्ययन किया और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। सौम्या ने कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का मार्गदर्शन और स्कूल शिक्षकों का योगदान अहम रहा।

सौम्या के पिता सत्येंद्र सिंह राठौड़ और माता नीतू सिंह का कहना है कि नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

वहीं, चेतन गुर्जर ने भी 97.83% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिद्धार्थ ग्लोबल एकेडमी में अध्ययनरत चेतन गुजर ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्वयं की मेहनत को दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES